{"_id":"679a9111c76e48b32b0ea0f0","slug":"work-to-fill-cracks-on-mall-road-begins-nainital-news-c-238-1-shld1020-111444-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मॉलरोड पर उभरी दरारों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मॉलरोड पर उभरी दरारों को भरने का काम शुरू
Thu, 30 Jan 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मॉलरोड पर पड़ी दरारों का लोनिवि ने उपचार शुरू कर दिया है। वहीं स्थायी उपचार के लिए विभाग ने नए ठेकेदार से कोटेशन मांगा है।
वर्ष 2018 में लोअर माॅलरोड का करीब 25 मीटर हिस्सा टूट गया था। अस्थायी उपचार देकर सड़क को यातायात संचालन के योग्य बनाया गया था। लोनिवि की ओर से सड़क के स्थायी उपचार के लिए भेजे प्रस्ताव पर 3.48 करोड़ का बजट जारी हुआ था। लोनिवि को आठ निविदाओं के बाद एक ठेकेदार मिला, लेकिन कार्य की लागत बढ़ने के चलते ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया। समय बीतने के साथ-साथ सड़क पर दरारें उभरती जा रही हैं।
अमर उजाला में मंगलवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने बुधवार को सड़क की दरारों को भर दिया है। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सड़क के स्थायी ट्रीटमेंट की लागत 3.48 करोड़ से ज्यादा बढ़ने के चलते और 56 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। यदि पूर्व के बजट के अंदर ठेकेदार की कोटेशन मिलती है तो पूर्व के ठेकेदार की निविदा को निरस्त कर नई निविदा निकाली जाएगी।