फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work on the base of the slab on Lower Mall Road has begun.

Nainital News: लोअर मालरोड पर स्लैब के बेस बनाने का काम शुरू

Thu, 01 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Work on the base of the slab on Lower Mall Road has begun.
नैनीताल। बीते एक वर्ष से बंद पड़ी लोअर मालरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से में ड्रिलिंग पूरी करने के बाद अब स्लैब के बेस के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक ट्रीटमेंट कार्य पूरा करने का है। सितंबर 2025 में लोअर मालरोड के बड़े हिस्से में धंसाव होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। अक्टूबर में क्षतिग्रस्त हिस्से के ट्रीटमेंट का काम शुरू किया, लेकिन निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से में स्लैब के लिए बेस कंक्रीट डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बीम और स्लैब का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

रातीघाट-कफुल्टा मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट-कफुल्टा मोटर मार्ग बंद होने के चलते ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह और शिवराज सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधायक सरिता आर्य ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर दो मशीनें लगाकर जल्द मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि की सहायक अभियंता नेहा आमरीन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों तरफ से मशीनें लगाकर मार्ग खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed