{"_id":"6abd66f9e55578147e0f0265","slug":"demand-to-bring-unregistered-traders-under-the-gst-ambit-nainital-news-c-337-1-shld1032-137363-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गैर पंजीकृत कारोबारियों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गैर पंजीकृत कारोबारियों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग
Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गैर पंजीकृत कारोबारियों को जीएसटी के दायरे में लाने, विभाग में व्यापारियों की जमा धनराशि समय से वापस करने और अपीलीय मामलों के निस्तारण में तेजी लाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त हेमा बिष्ट से उनके कार्यालय में बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं बिंदुवार रखीं।
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी के रूप में विभाग में जमा धनराशि की समय से वापसी नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। बाहरी लोगों की ओर से बिना जीएसटी पंजीकरण कारोबार किया जा रहा है जबकि पंजीकृत व्यापारियों के यहां नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। व्यापार मंडल ने बकाया राशि की बैंक से वसूली, अपीलीय मामलों में देरी और आईटीसी के तहत विभाग में जमा रकम के बावजूद अतिरिक्त टैक्स की मांग का मुद्दा भी उठाया। संयुक्त आयुक्त हेमा बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक ट्रेड एसोसिएशन की समस्याओं के निस्तारण के लिए बाजार क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे और इसकी सूचना व्यापार मंडल को भी दी जाएगी।
बैठक में व्यापार मंडल से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, रमेश चंद्र बिष्ट, संजय अग्रवाल टीटू, पूरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।