फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It is essential to provide a platform for children's talent, creativity, and dreams: Education Minister

बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक्ता और सपनों को मंच मिलना जरूरी: शिक्षा मंत्री

Thu, 01 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
It is essential to provide a platform for children's talent, creativity, and dreams: Education Minister
हल्द्वानी। सेवा संकल्प अभियान व 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत बुधवार को यहां गोरापड़ाव स्थित एक निजी स्कूल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उनके सपनों को मंच प्रदान करने का सबसे मजबूत माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बताया कि 25, 26 एवं 28 सितंबर को नैनीताल जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं कराई गई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में से 20 बच्चों का जिला स्तरीय कार्यशाला के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भवाली की मोबिन जहां प्रथम, हल्द्वानी की हर्षिता पनेरू और रामनगर के सोमक्ष श्रीवास्तव द्वितीय और मल्ला रामगढ़ के शिवम सिंह व रामनगर की निधि सजवाण तृतीय रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, ध्रुव रौतेला, देवेंद्र ढेला, दिनेश आर्या, जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दर्मवाल, मनोज साह, नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रविंद्र रैकुनी, निश्चल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed