{"_id":"68e42fef088b9c5c970087b5","slug":"work-on-repairing-the-cracked-mall-road-has-begun-nainital-news-c-238-1-shld1023-119135-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दरक रही मॉल रोड के उपचार का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दरक रही मॉल रोड के उपचार का काम शुरू
Tue, 07 Oct 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। माॅल रोड की दरारों की रोकथाम के लिए अनुबंधित संस्था ने सोमवार से यहां कार्य शुरू किया। पहले चरण में क्षतिग्रस्त हिस्से में ड्रिल कर एसडीए ट्रीटमेंट देने के बाद एंकरिंग कर दरक रहे हिस्से की रोकथाम की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2018 में क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड के 25 मीटर हिस्से का स्थाई ट्रीटमेंट किया जाना है। बीते माह सड़क के एक और हिस्से में बड़ी दरार आई। यातायात रोकने के बावजूद ट्रीटमेंट नहीं मिलने से यहां धंसाव बढ़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पहले चरण में मशीन से ड्रिल कर 18 मीटर की गहराई तक लोहे के पाइप भूमिगत किए जाएंगे। दूसरे चरण में माइक्रो पाइलिंग की जाएगी।
विज्ञापन