फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work is not being done on widening the intersections of Haldwani city

Haldwani News: तब दिखाई फुर्ती, अब भूल गए चौराहों का चौड़ीकरण; अफसर भी नहीं जानते कब पूरा होगा काम

Tue, 01 Apr 2025 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

हल्द्वानी में जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने चौराहों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया था, राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों से लेकर कार्यदायी संस्थाओं ने जो फुर्ती दिखाई थी, वह खेल खत्म होने के बाद गायब हो गई। 

विज्ञापन
Work is not being done on widening the intersections of Haldwani city
यह है लालडांठ चौराहा। चौड़ीकरण का काम पूरा न होने से इसका सौंदर्यीकरण भी नहीं हो पा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले हल्द्वानी शहर के चौराहों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कार्यदायी संस्थाओं ने जो फुर्ती दिखाई थी, वह खेल खत्म होने के बाद गायब हो गई। दोनों के तेवर ढीले पड़ गए। नतीजा यह है कि 13 चौराहों में से कई के चौड़ीकरण का काम कछुआ चाल हो गया। यह काम कब पूरा होगा, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी नहीं है। वे फिलहाल बजट न होने का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 13 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना तैयार कर एक साल पहले उसे अमलीजामा पहनाना शुरू किया था। गौलापार स्टेडियम और मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले इस काम में एकाएक तेजी आई और दिन-रात मशीनें चलती रहीं। खेल खत्म हुआ तो काम भी धीमा पड़ गया।

विज्ञापन

कॉलटैक्स, नरीमन, कटघरिया, लालडांठ, सिंधी चौराहा, कुसुमखेड़ा, लामाचौड़, मुखानी, कमलुवागांजा, गैस गोदाम व आरटीओ रोड चौराहे के चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। कहीं अतिक्रमण हटाना है तो कहीं दूसरी दिक्कते हैं। यही नहीं कुछ स्थानों पर कब्जे वाली भूमि का भौतिक सत्यापन किया जाना है। इसके चलते चौराहों का चौड़ीकरण अटका हुआ है। नगर निगम व दूसरी संस्थाएं दूसरे कामों में तो लगी हैं, मगर चौराहों के चौड़ीकरण का काम वे लगभग भूल सा गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों के नजदीक से अतिक्रमण हटाना भी भूले
मुखानी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से पहले लोनिवि की टीम कुछ स्थानों पर निशान लगाने पहुंची थी। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद यह काम लटक गया। निशान लगाने से पहले ही एक व्यक्ति कोर्ट चला गया। इसके बाद अफसरों ने अतिक्रमण हटाने से अपने को रोक लिया है। शहर में केवल जाम से निजात के लिए ही अतिक्रमण हटाने का काम कभी कभार हो रहा है, किसी योजना को पूरा करने के लिए नहीं। झंझट वाले अतिक्रमण को हटाने से सब बच रहे हैं।

 

चौराहों के चौड़ीकरण के लिए पूर्व में 13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इससे कुछ चौराहों का चौड़ीकरण करा दिया गया है। शेष चौराहों में अभी और काम होना है। इसके लिए 21 करोड़ की दूसरी किस्त का अतिरिक्त प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -रत्नेश सक्सेना, ईई लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed