{"_id":"621154760dc6e51f61175a00","slug":"work-in-nainital-nainital-news-hld45420158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निपट गए, अब तो सुध ले लो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निपट गए, अब तो सुध ले लो सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विधानसभा चुनाव के चलते पिछले काफी समय से अधिकांश विभागों के जिम्मेदार अधिकारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे। जिस वजह सेनैनीताल शहर में कई कार्य लटक गए। मतदान समाप्त होने के बाद लोगों का कहना है कि अब जिला प्रशासन को इन कार्यों को पूरा कराना चाहिए।
बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य
बलियानाला क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। हर साल बरसात में भूस्खलन होने से इससे सटी हरिनगर की पहाड़ी हर साल दरक रही है। प्रशासन को हर साल यहां से 50 से अधिक परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ता है। अब तक इसके संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं खोजा गया है।
बलियानाला से पानी लिफ्टिंग की योजना
साल भर पहले डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बलियानाला में लगातार रिस रहे पानी को लिफ्ट करने की घोषणा की थी। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण कर लिफ्ट योजना की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक डीपीआर नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन
ठंडी सड़क की पहाड़ी का ट्रीटमेंट
पिछले दिनों बरसात में ठंडी सड़क की पहाड़ी पाषाण देवी मंदिर के दरक गई। जिससे डीएसबी परिसर का केपी छात्रावास खतरे की जद में आ गया। जिला प्रशासन ने पहाड़ी से गिरे मलबा हटाने के लिए धनराशि मंजूर कर दी लेनिक अब तक ट्रीटमेंट का काम शुरू नहीं हुआ।
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कें बदहाल
अक्तूबर में हुई अतिवृष्टि से नैनीताल-भवाली और नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग कई जगह मलबा गिरने और सुरक्षा दीवारों के ध्वस्त होने से अवरुद्ध हो गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। अभी भी कई स्थानों पर मलबा है और सुरक्षा दीवारें टूटी हैं, जिस वजह से यातायात बाधित रहता है।
क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड का स्थायी समाधान नहीं
वर्ष 2018 में नैनीताल की लोअर माल रोड दरककर नैनी झील में जा समाई थी। जिससे लंबे समय तक लोअर माल रोड में वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुछ समय बाद लोनिवि ने माल रोड का अस्थायी ट्रीटमेंट कर यातायात सुचारु कराया। अभी भी माल रोड झील की ओर धंस रहा है। इसे रोकने के उपाय नहीं हुए।
कुकिंग गैस पाइप लाइन योजना
डेढ़ साल पहले नगर पालिका ने नैनीताल में कुकिंग गैस को पाइप लाइन से हर घर तक पहुंचाने की योजना तैयार की। इसके लिए आईओसी के अधिकारियों और इंजीनियरों ने नैनीताल का सर्वे किया लेकिन उसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ा और अभी तक मामला फाइलों में कैद है।
विधानसभा चुनाव के कारण कुछ विकास कार्य अधूरे रहे हैं। अब मतदान हो गया है। अधूरे पड़े कार्यों को फिर से शुरू कराया जा रहा है। ठंडी सड़क के मलबे के निस्तारण के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारियों को अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल।