{"_id":"67a12623544423c2ce03ac91","slug":"womens-holi-will-be-organized-on-march-2-nainital-news-c-238-1-ntl1003-111556-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो मार्च को महिला होली का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो मार्च को महिला होली का होगा आयोजन
Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को क्लब के अध्यक्ष ज्योति ढौढियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दो मार्च को मॉलरोड स्थित सेंट्रल हॉल में दोपहर एक बजे से महिला होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पांच महिला होल्यारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
क्लब की उपाध्यक्ष अमिता शाह को संयोजक, विनीता पांडे व दीपा पांडे को सह संयोजक बनाया गया है। इस दौरान उत्तराखंड की लोक गायिकाएं उप्रेती सिस्टर को आमंत्रित करने पर भी विचार किया गया। वहां दीपा पांडे, गीता शाह, रानी शाह, जीवंती भट्ट, सीमा सेठ, कविता त्रिपाठी, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन आदि थीं। संवाद