फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's football competition trophy named after Amenity Public School

Nainital News: महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल के नाम

Fri, 29 Sep 2023 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women's football competition trophy named after Amenity Public School
नैनीताल। ऑल सेंट कॉलेज में आयोजित चतुर्थ शेरेड मेमोरियल अंतर्विद्यालयी महिला फुटबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल के नाम रही। इस दौरान मुख्य अतिथि इंडिया जूनियर फुटबाल टीम के चयनकर्ता सुभाष अरोरा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

बता दें ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू और ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान 4-0 से ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल ने मुकाबला जीता। इससे पूर्व हल्द्वानी के क्वींस पब्लिक स्कूल और रुद्रपुर के ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। उक्त मैच में ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल 6-1 से बढ़त बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इधर, प्लेयर ऑफ दी सीरीज अंकिता पोद्दार, बेस्ट फॉरवर्ड क्वींस पब्लिक स्कूल की भूमिका कुटियाल, बेस्ट मिड फील्डर ऐमिनिटी पब्लिक स्कूल की हर्षिता चौधरी, बेस्ट डिफेंडर ऑल सेंट्स कॉलेज की एल अरूसा बजाज और बेस्ट गोल कीपर ऑल सेंट्स कॉलेज की हिमांशी ढींगरा रहीं। इस दौरान कुंदन खन्ना, प्रेम रावत, शेर सिंह बोरा, महेश चंद्र और एहमर एहसान रेफरी रहे। यहां ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जरमाया, मेघा कश्यप, गोपाल बिष्ट, एलाईजाह लाल, जितेंद्र बिष्ट, मोंटी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका ज्योतिका गिल और सीमा ठुलघरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed