फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aman murder case accused arrested in haldwani

हल्द्वानी में दिल दहलाने वाला खुलासा: पत्नी पर शक...फिर सब खत्म, अमन हत्याकांड के आरोपी ने कबूला जुर्म

Thu, 17 Sep 2026 04:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के जवाहर नगर में मंगलवार देर रात हुए अमन हत्याकांड मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर हत्या करने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
Aman murder case accused arrested in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के जवाहर नगर में मंगलवार देर रात हुए अमन हत्याकांड मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर हत्या करने की बात स्वीकार की है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर ही पुलिस को मामले का पता चला था। हालांकि पुलिस का अंदेशा है कि अगर समय पर पुलिस न पहुंचती तो शायद परिवार गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर सकता था।

 

मूलरूप से यूपी के हापुड़ जिला स्थित गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन पांडे (29) जवाहर नगर में महिला सफाई कर्मी का मुंह बोला बेटा बनकर रह रहा था। यहां वह मजदूरी करने के साथ-साथ महिला की ड्यूटी का काम भी संभालता था। करीब चार वर्ष पहले महिला कर्मी ने अमन को अपनी तीसरी बेटी से शादी करने के लिए बुलाया था लेकिन बेटी के शादी से इन्कार करने पर महिला ने उसे मुंह बोला बेटा बनाकर घर में ही रख लिया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के दूसरे दामाद को अपनी पत्नी और अमन के बीच अवैध संबंध का शक था। इसके चलते मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी दामाद ने अमन का तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले में दरोगा गगनदीप सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को मामले की सूचना स्थानीय पार्षद ने दी थी। इसके बाद कार्रवाई की गई। बताया कि अगर महिला की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो उसे जांच में शामिल कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed