फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women will run the government in 45 wards of seven civic bodies in nainital

Nainital: जिले के इतने वार्डों में सरकार चलाएंगी महिलाएं, जानिए किस निकाय में कितनी महिलाओं की भागीदारी रहेगी

Mon, 16 Dec 2024 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

नैनीताल जिले में 45 वार्डों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को कमतर आंका जाता था। राजनीति में महिलाओं के हाथ मजबूत करने के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया है।

विज्ञापन
Women will run the government in 45 wards of seven civic bodies in nainital
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिलेभर के निकायों में सभासद और पार्षद के प्रस्तावित आरक्षण का इंतजार रविवार को समाप्त हो गया। डीएम ने सात निकायों के वार्डवार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी। इससे लगभग साफ हो गया है कि नैनीताल जिले में 45 वार्डों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को कमतर आंका जाता था। राजनीति में महिलाओं के हाथ मजबूत करने के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में सात निकायों के 125 वार्डों में महिलाओं के लिए 45 सीटें आरक्षित की गई हैं। यानी जिले के सात निकायों में 45 महिलाएं घर का चूल्हा-चौका संभालने के साथ ही स्थानीय सरकार भी चलाएंगी। चुनाव जीतने के बाद महिला प्रतिनिधि स्थानीय प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आरक्षण जारी होने के बाद महिला जनप्रतिनिधियों के नाम भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। खासकर ऐसे पुरुष जो लंबे समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन महिला सीट होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में आगे कर दिया है।
विज्ञापन


जानिए किस निकाय में कितनी महिलाओं की भागीदारी रहेगी

■ नगर निगम हल्द्वानी के 60 वाडों में 21 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

■ नगर पालिका परिषद भवाली की सात सीटों में दो सामान्य महिला, एक अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हुई है।

■ नगर पालिका परिषद नैनीताल की 15 सीटों में दो सामान्य महिला, दो अनूसूचित और एक महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।

■ नगर पालिका रामनगर की 20 सीटों में चार सामान्य महिला, एक अनुसूचित जाति, दो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।

■ नगर पालिका परिषद कालाढूंगी की सात सीटों में एक सामान्य, एक पिछड़ी जाति और एक अनूसचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

■ नगर पालिका परिषद भीमताल की नौ सीटों में दो सामान्य, एक अनूसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है।

■ नगर पंचायत लालकुंआ की सात सीटों लकुआ में एक सामान्य, एक अनूसूचित जाति और एक सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई है।

महिलाओं की प्रतिक्रिया

पुरुषों के साथ बराबरी के अधिकार का हक हर महिला को है। महिलाओं को स्थानीय सरकार में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा तो हमारी समस्याओं पर प्रमुखता से सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सविता कांडपाल, आरटीओ रोड

राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देने का फैसला पहले हो जाना चाहिए था। महिलाएं अपने वार्ड की मुखिया होंगी तो आधी आबादी को अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
-हेमा मेलकानी

राजनीति के मैदान में अलग पहचान बनाकर महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का दमखम रखती हैं। निकाय की सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।

-गीता कांडपाल, जज फार्म

6 आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। नगर की सरकार चुनने में आधी आबादी की संख्या को देखते हुए केवल वार्डों में ही नहीं बल्कि चेयरमैन और मेयर के पदों पर भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होनी चाहिए।
-सुनीता बिष्ट, नवाबी रोड


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed