फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women will check water quality in villages

गांवों में महिला करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women will check water quality in villages
हल्द्वानी। जलजीवन मिशन के तहत चयनित गांवों में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का काम महिलाएं संभालेंगी। इसके लिए प्रत्येक गांव में पेयजल स्वच्छता समिति गठित की गई जिसमें ग्राम की दो-दो महिलाओं को शामिल किया गया है। इन महिलाओं को जलसंस्थान की ओर से वाटर टेस्टिंग किट दिए जाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन की हर घर नल की योजना के अंतर्गत हल्द्वानी ब्लाक और कोटाबाग ब्लाक के चयनित 133 गांवों में पेयजल व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जलसंस्थान हल्द्वानी को दी गई है। योजना के तहत गांवों में ओवरहेड टैंक, नए नलकूप निर्माण के साथ ही पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। जलसंस्थान को छह डीपीआर की मंजूरी भी मिल चुकी है जबकि अन्य गांवों की डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के घर तक नल पहुंचने से पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

अनीता बिष्ट का कहना है कि वाटर टेस्टिंग किट से अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी, सरकारी स्कूल, अस्पताल आदि स्थानों पर पानी का नमूना लेकर परीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के प्रयोगशाला केमिस्ट पंकज फुलारा का कहना है कि वाटर टेस्टिंग किट से किस तरह पेयजल गुणवत्ता का परीक्षण करना है, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
प्रयोगशाला के कर्मचारी दे रहे प्रशिक्षण
हल्द्वानी। जलसंस्थान की ओर से 99 गांवों में वाटर टेस्टिंग किट और 440 वैक्टोलॉजिकल वॉयल पेयजल स्वच्छता समिति को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed