{"_id":"592084a14f1c1bd520f25ffd","slug":"women-s-driving-hobby-does-not-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के ड्राइविंग शौक का जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के ड्राइविंग शौक का जवाब नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जमाना था जब बाइक या कार चलाना पुरुषों का ही शौक माना जाता था लेकिन वक्त बदला तो यह धारणा भी खत्म होेती जा रही है। महिलाएं सड़कों पर बेहिचक वाहन दौड़ा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संभागीय परिवहन कार्यालय में महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बड़ी संख्या में बन रहे हैं।
विज्ञापन
इसी साल अब तक जिले में 3,288 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाए हैं। हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर जैसे शहरों में अब महिलाओं को चौपहिया वाहन चलाते देखना आम बात है। महिलाएं व्यावसायिक वाहन, ई-रिक्शा आदि वाहन भी चला रही हैं।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय में वर्ष 2016-17 में बने कुल 13,100 ड्राइविंग लाइसेंस में 3,288 डीएल महिलाओं के हैं। वर्ष 2015-2016 में बने कुल 15,480 डीएल में महिलाओं ने 3,809 डीएल बनाए। 2014-15 में बने कुल 10,792 डीएल में 2,758 लाइसेंस महिलाओं ने बनाए।
विज्ञापन
आरटीओ राजीव मेहरा बताते हैं कि पिछले करीब एक दशक में हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर आदि व आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं का डीएल बनाने का प्रतिशत 30 से 40 फीसदी बढ़ा है। वर्ष 2015-16 में महिलाओं ने सर्वाधिक 3809 डीएल बनाए। महिलाएं के डीएल के लिए लगातार आवेदन कर रही हैं। मार्च से अब तक करीब 500 महिलाओं के डीएल बन चुके हैं।
नैनीताल जिले में महिलाओं के बने डीएल
वर्ष डीएल
2014-15 2,758
2015-16 3,809
2016-17 3,288