फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women recovered raw liquor and handed it over to the police

महिलाओं ने कच्ची शराब बरामद कर पुलिस को सौंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women recovered raw liquor and handed it over to the police
लालकुआं (नैनीताल)। नशा विरोधी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में संजय नगर में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया और दो कट्टे कच्ची शराब के जब्त कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिए। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिंदुखत्ता में कच्ची शराब बेचने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा की सदस्य बिंदु गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कच्ची शराब, चरस, स्मैक, ड्रग्स आदि नशे का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। पिछले वर्ष गांव में नशा विरोधी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अभियान चलाया था। कहा कि नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रियंका, विमला देवी, दीपा देवी, गंगा देवी, गोपुली देवी, रेखा, कमला देवी, विमला देवी, लक्ष्मी, कमला देवी, आनंदी देवी, महेश चंद्र, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बच्ची के साथ दुष्कर्म पर भड़कीं महिलाएं
लालकुआं (नैनीताल)। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवं परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

वक्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। कहा कि आज मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने अश्लील फिल्मों, अश्लील गानों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान बिंदु गुप्ता, महेश चंद्र, रमेश कुमार, प्रियंका, विमला देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed