फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women of Uttarakhand are an example of self-reliance: Governor

आत्मनिर्भर की मिसाल है उत्तराखंड की महिलाएं: राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women of Uttarakhand are an example of self-reliance: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शनिवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नैनीताल के कोटाबाग, ल्वेशाल, धारी, रामगढ़, फहतेहपुर, रानीबाग, मोटाहल्दू आदि स्थानों की महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

शनिवार को लगाई गई प्रदर्शनी के दौरान राज्यपाल सिंह ने कहा उत्तराखंड की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। यहां की महिलाएं आर्थिक क्रांति लाने में सक्षम हैं। रिवर्स पलायन में स्वयं सहायता समूहों की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपनी आय बढ़ाने के साथ अन्य महिलाओं को जोड़ना होगा। महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों जिनमें वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, हैंडीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स के अलावा स्थानीय उत्पादों में दालें, मसाले, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम आदि की सराहना की।
विज्ञापन

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को हरसंभव मदद दी जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए मदद का भरोसा भी दिया। इधर, राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं भी जानी। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों और ग्राम्य विकास की अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed