फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women in Finance program Ruckus, ballyragging

वित्तमंत्री के कार्यक्रम में महिला का हंगामा, धक्कामुक्की

Thu, 22 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 22 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Women in Finance program Ruckus, ballyragging
राजनीति - फोटो : अमर उजाला

वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के बनभूलपुरा में आयोजित चिकित्सालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में एक महिला ने मंच पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। इस बीच महिला ने कथित तौर पर वित्तमंत्री के हाथ से माइक छीन लिया। महिला ने शिलान्यास वाली भूमि को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन होने का दावा किया। महिला को मंच से उतारने को लेकर लोगों में धक्कामुक्की भी हुई तथा वित्तमंत्री समर्थक महिलाओं ने हंगामा कर रही महिला को मंच से नीचे उतार दिया।     

विज्ञापन


बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र के नईबस्ती में राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत किए जाने के लिए 15 करोड़ की लागत से बनने वाले चिकित्सालय एवं भवनों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अपराह्न करीब पौने तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने  प्रस्तावित योजनाओं का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


 मंच पर स्वागत कार्यक्रम के उपरांत जब वित्तमंत्री डा. हृदयेश जनता को संबोधित कर रहीं थी तभी सईदा (60) पत्नी अजीम इलाही मंच पर चढ़ गईं। महिला ने कथित तौर पर वित्तमंत्री के हाथ से माइक छीन कर बोलना शुरू कर दिया। चिकित्सालय भवन के शिलान्यास पर विरोध जताते हुए महिला का कहना था कि इस भूमि को लेकर उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसी स्थिति में अस्पताल का शिलान्यास कैसे हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा विरोध किए जाने पर वहां हंगामा होने के साथ ही लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। कार्यक्रम में महिला पुलिस मौजूद न होने के कारण थाना पुलिस तमाशबीन बनी रही। जिस पर वित्तमंत्री की समर्थक क्षेत्र की अन्य मुसलिम महिलाओं ने हंगामा कर रही महिला को पकड़ कर मंच से नीचे उतार दिया। कार्यक्रम में अचानक हुए इस घटनाक्रम से वित्तमंत्री भी भौचक्की रह गईं तथा मामला शांत होने पर वापस लौट गईं। 

मंच पर मौजूद मंडी सभापति सुमित हृदयेश, दर्जाराज्यमंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी आदि काफी देर तक माजरा नहीं समझ सके। कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद हुसैन संबोधन करते समय भावुक होकर फूट फूट कर रो पड़े। उनका कहना था कि इस चिकित्सालय के लिए वह पूर्व सीएम एनडी तिवारी के समय से प्रयासरत थे जोकि अब पूरा हो पाया है।  इधर, देर शाम जानकारी मिली कि शिलान्यास स्थल पर लगाया गया शिलापट भी अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया।   

30 बेड का होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनभूलपुरा 30 बेड का होगा।  इसमें बाल रोग विभाग, सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, महिला एवं प्रसूति विभाग, अस्थि रोग विभाग एवं दंत रोग विभाग की ओपीडी तथा एक आपरेशन थियेटर भी बनाया जाएगा।  चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ  तथा अन्य स्टाफ  के लिए छह आवास टाइप 4, छह आवास टाइप 3 , छह आवास टाइप 02 के प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डा. एके पांडे, वित्त नियंत्रक गोविंद बल्लभ उपाध्याय, डा. अरुण जोशी, ई. रवि पाल, ई. पंकज बोरा, पीआरओ आलोक उप्रेती आदि उपस्थित थे।

कुर्सियां पड़ गई कम, लोग खड़े रहे
चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के अधिकारियों ने लोगों के बैठने के लिए बहुत ही कम कुर्सियां लगवाई थीं। कार्यक्रम में वित्तमंत्री के पहुंचने पर वहां उन्हें सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कुर्सियां न होने के कारण लोगों ने खड़े होकर वित्तमंत्री का भाषण सुना। 


प्रशासन के अधिकारी नदारद
वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के नईबस्ती के कार्यक्रम में प्रोटोकाल के अनुसार प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। कार्यक्रम में हंगामा होने के बाद थाना बनभूलपुरा की पुलिस तमाशबीन बनी दिखाई दी। मंच पर हंगामा कर रही महिला को पकड़ने के लिए वहां महिला कांस्टेबल नहीं थी, इस कारण महिला को मंच से उतारने में वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed