फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women hoisted the tricolor in a riot

महिलाओं ने चिप्ये दंग में फहराया तिरंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Women hoisted the tricolor in a riot
नैनीताल। पिछले दिनों नैनीताल से रवाना हुए महिला पर्वतारोहियों के दल ने मंगलवार को आदि कैलाश क्षेत्र में स्थित दूसरी सबसे बड़ी चोटी चिप्ये दंग पास (चिपेंद चोटी) में तिरंगा फहराया। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय पर्वतारोही दल इस चोटी पर पहुंचा है। अपनी इस उपलब्धि से पर्वतारोहियों का दल खासा उत्साहित है।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के प्रयासों के बाद क्लाइंबिग बियोंड द समीट्स (सीबीटीएस) के नौ सदस्यीय दल को आठ सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल से आदि कैलाश क्षेत्र के लिए रवाना किया था। सीबीटीएस के संस्थापक योगेश गर्ब्याल के हवाले से डीएम सिंह ने बताया कि मंगलवार को इस दल ने चिप्ये दंग पास की चोटी पर तिरंगा फहराया। दल का नेतृत्व कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन शाखा में कार्यरत शीतल कर रही हैं। दल में शीतल के अलावा मीनाक्षी राठौर, कला बढ़ाल, याद नीकी भिलेर, ममता बिष्ट, अनामिका दताल, द्रोपदी रौंकली, दीपिका करांदे, ध्रुवी मोदी व गीता ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को यह दल समुद्र सतह से 5150 मीटर ऊंचाई पर स्थित सेला पास पर भी तिरंगा फहरा चुका है। सोमवार को महिलाओं के इस दल ने 5495 मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्येनो ला पास में भी तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीटीएस के संस्थापक योगेश गर्ब्याल ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि वर्ष 2014 में स्कॉटलैंड के पर्वतारोही मार्टीन मोरिन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने पहली बार चिप्ये दंग की चोटी पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की थी। उसके बाद भारतीय महिला पर्वतारोहियों ने मंगलवार को यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पर्वतारोहण के दौरान मार्टीन मोरिन समेत 11 पर्वतारोहियों की बर्फीले तूफान के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed