फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women from the group working in Lakebridge and parking demonstrated

Nainital News: लेकब्रिज व पार्किंग में कार्यरत समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women from the group working in Lakebridge and parking demonstrated
नैनीताल खेल मैदान के किनारे स्थित पार्किंग में प्रदर्शन करती समूह की महिलाएं।
नैनीताल। लेकब्रिज व पार्किंग में तैनात समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर तीन माह का बकाया मानदेय देने की मांग की। पालिकाध्यक्ष की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से गुस्साई महिलाओं ने खेल मैदान की पार्किंग में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शनिवार से वह कार्य बंद कर देंगी और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात में समूह की महिलाओं ने कहा कि अप्रैल, मई व जून में महिलाओं ने निकाय कर्मचारियों का सहयोग करते हुए सुबह से शाम तक लेकब्रिज व पार्किंग में सेवाएं दीं। उन्हें श्रम विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम मानदेय देने के आश्वासन के बावजूद तीन माह से कुछ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की ओर से इसकी बोर्ड बैठक में संस्तुति न होने की बात कहने पर महिलाओं ने कहा कि हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर सूडा के माध्यम से 27 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई थी। पालिकाध्यक्ष से सकारात्मक जवाब न मिलने पर महिलाओं ने खेल मैदान की पार्किंग में प्रदर्शन किया। इसमें प्रेमा करायत, कविता देवी, यमुना शर्मा, अनीता रौतेला, भगवती जोशी, मंजू नैनवाल, विमला आगरी, मुस्कान, शालनी, ईशा, पायल किरण, गायत्री, कमला फर्त्याल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed