फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women form the inspiration for poetry

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी कविता

Sun, 23 Aug 2015 01:18 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 23 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

एसिड अटैक की पीड़िता कविता बिष्ट राज्य में महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर के रूप में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

विज्ञापन


कविता बिष्ट प्रदेश में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण के सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए जोश भरेंगी।

मूल रूप से रानीखेत के बग्वालीपोखर निवासी कविता बिष्ट दो फरवरी 2008 को एसिड अटैक का शिकार हुई। कविता तब नोएडा खोड़ा में रहती थी और नोएडा में जॉब करती थी।
विज्ञापन


कविता ने एक सिरफिरे का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। सिरफिरे युवक ने कविता के चेहरे पर आफिस जाते वक्त तेजाब फेंक दिया। इससे कविता बुरी तरह झुलस और उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता ने चेहरा और आंखों की रोशनी खोने के बाद भी हार नहीं मानी और इंसाफ के लिए लड़ते रही। कविता आज अपनी ही तरह एसिड अटैक पीड़ित और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हैं।

कविता के चेहरे की नौ बार सर्जरी हो चुकी है। अभी पांच बार और सर्जरी होनी है। कविता का परिवार हल्द्वानी आवास विकास में किराये पर रहता है।

 उसके पिता दीवान सिंह रोडवेज और भाई मनोज प्राइवेट जॉब करते हैं। मां दीपा गृहणी हैं। कविता के संघर्ष और महिला उत्थान के कार्यों को देखते हुए सरकार ने उसे महिला सशक्तिकरण का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।


कविता अब प्रदेश के सभी जिलों में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रेरित करेंगी।

सरकार ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में निर्भया प्रकोष्ठ स्थापित किया है। इसमें पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में न्याय दिलाया जाता है। कविता हल्द्वानी में निर्भया प्रकोष्ठ में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed