{"_id":"5faeb3d08ebc3e9b9f372e31","slug":"women-demonstrated-in-co-office-lalkuan-news-hld404001648","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाआें ने सीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाआें ने सीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। मेड़ को लेकर हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं ने सीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सीओ कार्यालय में दिया।
आरोप है कि बीते मंगलवार को बलबीर सिंह गुसाईं और उसके बेटे लक्ष्मण सिंह और भरत सिंह ने खेत में पड़ोसी महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट की। आरोप लगाया कि उन्होंने गांव की महिलाओं को भी जान से मारने की धमकी दी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मौजूद पेशकार सागर बिष्ट को ज्ञापन देने वालों में शशि देवी, धना देवी, हरुली देवी, आनंदी देवी, कमला देवी, पदमा देवी, अंबा देवी, राधा शर्मा, पुष्पा देवी, भावना देवरानी, गोमती शाह, राधा मेहता, दीपा देवी, भगवती गड़िया, भुवन जोशी, बसंत जोशी, भास्कर कापड़ी, पुष्कर सिंह, केशवानंद चंदोला आदि मौजूद रहे।