फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women crime increasing year after year in Kumaon

कुमाऊं में साल दर साल बढ़ रहे महिला अपराध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women crime increasing year after year in Kumaon
हल्द्वानी। देवभूमि में बेटियां असुरक्षित हैं। कुमाऊं मंडल में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध हर साल बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में महिलाओं के साथ हत्या, दुष्कर्म, दहेज मृत्यु, छेड़खानी जैसे 967 मामले पूरे कुमाऊं मंडल में दर्ज किए गए। साल 2021 में इन मामलों में बढ़ोत्तरी हुई और पूरे मंडल में 1305 मामले दर्ज हुए।
साल 2022 में 30 सितंबर तक दर्ज मामलों में महिलाओं के साथ हुए अपराधों के 1361 मामले दर्ज हुए हैं जबकि अभी साल खत्म होने में तीन महीने बाकी हैं। वर्ष 2020 से अभी तक की अवधि में 85 महिलाओं की दहेज हत्या, 688 महिलाओं-युवतियों के साथ दुष्कर्म, 655 के साथ शीलभंग जैसे अपराध हुए हैं। पूरे कुमाऊं में जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कुमाऊं में महिला उत्पीड़न में ऊधमसिंह नगर आगे
ऊधम सिंह नगर जिले में वर्ष 2020 से अभी तक महिला उत्पीड़न के 2128 मामले दर्ज हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला है। यहां इस अवधि में 1026 महिलाओं के साथ अपराध दर्ज किए गए हैं। बाकी चार पर्वतीय जिलों में स्थिति थोड़ी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2020 से अब तक हुए महिला अपराध
जिला अपराध
ऊधमसिंह नगर 2128
नैनीताल 1026
पिथौरागढ़ 200
अल्मोड़ा 101
बागेश्वर 82
चंपावत 86
ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के मामले भी बढ़े
हल्द्वानी। सोशल मीडिया के बढ़ रहे असर के साथ ही कुमाऊं में महिलाओं के साथ ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं। वर्ष 2020 में पूरे मंडल में इस तरह के 24, वर्ष 2021 में 39 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2022 में अभी तक 38 मामले दर्ज हो चुके हैं।

-
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम करती है। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी महिला के साथ अगर कोई अपराध होता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। - डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी, कुमाऊं परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed