फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   woman was fruaded of Rs 1.5 lakh in the name of getting a gift parcel sent from the UK released in haldwani

UK News: ठगी के रावण ने किया जानकी के विश्वास का हरण, युवती से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी; डॉ. खान बनकर दिया चकमा

Fri, 03 Oct 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:28 AM IST
सार

बनभूलपुरा निवासी जानकी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने खुद को यूके से बोल रहे डॉ. खान के रूप में परिचित कराते हुए जानकी से व्हाट्सएप कॉल की। विदेश से उपहार और सामान भेजने का लोभ दिखाकर युवक ने जानकी का डेढ़ लाख रुपये ठग लिया। 

विज्ञापन
woman was fruaded of Rs 1.5 lakh in the name of getting a gift parcel sent from the UK released in haldwani
cyber fraud

विस्तार

ठग ने विदेश से भेजे गए उपहार और अन्य सामान का लोभ दिखाकर बनभूलपुरा की जानकी के विश्वास का कर उसे डेढ़ लाख का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने पर युवती ने बृहस्पतिवार को बनभूलपुरा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

बनभूलपुरा के गौजाजाली के चौधरी काॅलोनी रोड निवासी जानकी ठाकुर ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 20 अगस्त की रात पौने नौ बजे उसके मोबाइल पर एक युवक की व्हाट्सएप कॉल आई। युवक ने बताया कि उसका नाम डॉ. खान है और वह यूके से बोल रहा है। युवक की व्यवहार से वह प्रभावित हुई और उनकी बातचीत होने लगी।

विज्ञापन

दो-तीन दिन बाद युवक ने कहा कि वह उसके लिए गिफ्ट और अन्य सामान पार्सल के जरिये भेज रहा है। 26 अगस्त की सुबह युवक ने उसे फोन किया और कहा कि सामान मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंच गया है। इसके बाद एक दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि पार्सल छुड़ाने के लिए उसे साढ़े चार लाख रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रम जाल में फंसी जानकी तत्काल यूपीआई के जरिये 10 हजार रुपये डाले गए। इसके बाद वह छोटी-छोटी रकम भेजती रही। जब तक उसे कुछ समझ आता वह 1.5 लाख रुपये भेज चुकी थीं। इसके बाद उसी युवक का फोन आया और उसने तीन लाख और मांगे। जानकी का खाता खाली हो चुका था। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर क्राइम सेल हल्द्वानी में शिकायती पत्र दिया। ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने बनभूलपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed