{"_id":"63864ed18b874804d844addd","slug":"woman-prime-candidate-was-not-found-in-mogul-seat-remained-vacant-bhimtal-news-hld4836312101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मंगोली में नहीं मिली महिला प्रधान उम्मीदवार तो रिक्त रही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मंगोली में नहीं मिली महिला प्रधान उम्मीदवार तो रिक्त रही सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में एक बार फिर 184 ग्राम पंचायत सदस्य और एक अनुसूचित जाति महिला ग्राम प्रधान के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाने से सीटें रिक्त रहने की संभावना गईं। भीमताल ब्लॉक के थापला में एक मात्र प्रत्याशी के नामांकन कराने से बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
जिला पंचास्थानी कार्यालय भीमताल से मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिले में रिक्त सीटों के लिए 21, 22 नवंबर को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 नाम वापसी, 25 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने थे। तीन दिसंबर को उपचुनाव और पांच दिसंबर को मतगणना होनी है। जिले में किसी भी सीट पर दूसरा प्रत्याशी नहीं होने से चुनाव चिह्न आवंटन नहीं हुआ और सभी का निर्विरोध निर्वाचन भी तय है।
जिले में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंगोली की ग्राम प्रधान निशा टम्टा ने सहायक अध्यापक पद पर चयन होने पर त्यागपत्र दे दिया था। मंगोली प्रधान, थापला बीडीसी सदस्य के साथ ही जिले के रिक्त 195 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में तीन दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
मंगोली ग्राम पंचायत की रिक्त महिला अनुसूचित जाति ग्राम प्रधान के लिए किसी ने दावेदारी नहीं की है। जिस वजह से यह सीट रिक्त रहने की संभावना है। थापला में एकमात्र गिरीश चंद्र तिवारी ने नामांकन कराया है। उनका निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना जाना तय है। भीमताल में दो, ओखलकांडा में चार, रामगढ़ में दो और कोटाबाग में तीन सदस्य ग्राम पंचायत पर भी एक-एक उम्मीदवार के दावेदारी करने से उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। एक प्रधान समेत जिले में 184 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन नहीं होेने से यह सीटें रिक्त रह जाएंगी।