फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman marries young man by cheating

Nainital News: शादीशुदा महिला ने धोखाधड़ी कर युवक से रचाया विवाह

Tue, 12 Sep 2023 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman marries young man by cheating
रामनगर (नैनीताल)। शादीशुदा महिला ने एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर ली। जब युवक को महिला के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने मामले की शिकायत की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनीष अग्रवाल पुत्र कैलाश चंद्र अग्रवाल निवासी मोहल्ला बम्बाघेर ने तहरीर दी। जिसमें हेमंती आर्य पुत्री भवानीराम निवासी पाटकोट पर आरोप लगाया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसने धोखाधड़ी से उससे शादी की थी। जब उसे इसका पता चला तो उसने विरोध किया, तो महिला ने उसे फंसाने की धमकी दी। महिला के इस काम में लला राम पुत्र रतन लाल निवासी कालूसिद्द, गिरीश चौधरी निवासी उत्तरांचल नगर नन्दग्राम गाजियाबाद व अंकुर अग्रवाल पुत्र स्व. गणेश कुमार निवासी ज्वाला लाइन रामनगर ने सहयोग किया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर धारा 420/120बी/495 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed