फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman made serious allegations against acquaintance

महिला ने परिचित पर लगाए गंभीर आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman made serious allegations against acquaintance
हल्द्वानी। काठगोदाम निवासी एक महिला ने अपने एक परिचित पर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में एक लाख रुपये मांगने और पति की हत्या करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका विवाह 2019 में अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। इसी बीच 2021 से उसकी पहचान अल्मोड़ा निवासी सागर बिष्ट से हुई, जो उनका रिश्तेदार है। एक दिन सागर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आए दिन वह उसे परेशान करने लगा। 2022 में पति की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद वह दिल्ली जाकर जॉब करने लगी मगर सागर बिष्ट उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने पर तेजाब डालने और अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। मना करने पर वह आपत्तिजनक वीडियो और फोटो रिश्तेदारों और ससुरालियों को भेज रहा है। महिला ने सागर बिष्ट पर पति की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सागर बिष्ट धमकी देता है कि तेरे पति को भी मैंने मरवाया है। अगर रुपये नहीं दिए तो इस मामले में भी उसे फंसाया जाएगा। इससे साफ है कि उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु नहीं हुई बल्कि सागर ने ही उसकी हत्या कराई है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed