फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed in car bus accident, two injured

कार बस भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

Thu, 24 Aug 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Thu, 24 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in car bus accident, two injured
accident - फोटो : graphic

रामनगर से काशीपुर खरीदारी करने जा रहे कार सवारों को काशीपुर की ओर से आ रही काठगोदाम डिपो की बस ने पीरूमदारा के पास टक्कर मार दी। घायलों को प्राइवेट वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर ड्राइवर व मृतका की भांजी को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव को मोर्चरी में रख दिया है। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि दिन मे तीन बजे करीब ईदगाह रोड निवासी शबाना अपनी काठगोदाम निवासी भांजी के साथ अपने परिचित की इनोवा कार संख्या डीएल 7सीजी 5625 से बृहस्पतिवार को घर में होने वाले प्रोग्राम के लिए खरीदारी करने जा रहे थे।
विज्ञापन


पीरूमदारा के पास मजार के पास काशीपुर की ओर से आ रही काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 2940 ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पीरूमदारा चौकी पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शबाना (35) पत्नी स्व नईम को मृत घोषित कर दिया जबकि मृतका की घायल भांजी मिनी निवासी नई बस्ती काठगोदाम हल्द्वानी और कार ड्राइवर जब्बार हुसैन निवासी बैलजुड़ी काशीपुर को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया।  


मृतका शबाना के पति अल्मोड़ा निवासी की लगभग चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। शबाना अपने मायके में कक्षा छह में पढ़ने वाले दस वर्षीय पुत्र के साथ रह रही थी। शबाना की मौत के बाद घर में बेटे सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed