फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman fainted after seeing tigers drinking water

काशीपुर में बाघों को देख बेहोश हुई महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman fainted after seeing tigers drinking water
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में करनपुर के मिलापनगर मंझरे में खेत में गड्ढे से पानी पी रहे चार बाघों को देखकर घास काटने गई महिला की घिग्गी बंध गई और दहशत में आकर मौके पर ही गिर पड़ी। साथी गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ जंगल में चले गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी और जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

मिलापनगर के एक व्यक्ति ने बुधवार को फोन पर प्रधान पति ओंकार सिंह सूचना दी कि गांव के पास खेत में चार बाघ आ गए हैं। वे गड्ढे में जमा पानी पी रहे थे। बाघों को देख कर जय किशन की पत्नी रजनी डरकर बेहोश हो गई। कॉलोनी की प्रियंका ने बताया कि रजनी और हेमा के साथ वह और अन्य महिलाएं बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल में घास काटने जा रही थी। उन्होंने दो बाघों और उनके दो शावकों को पानी से भरे गड्ढे में पानी पीते देखा। यह देखकर रजनी वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की सूचना फोन पर काशीपुर के रेंजर विजेंद्र अधिकारी को दी। लेकिन देर शाम तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed