फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies in leopard attack in Bajwal village

बजवाल गांव में तेंदुए के हमले में युवती की मौत, ओखलकांडा में दो दिन में दो मौत से ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in leopard attack in Bajwal village
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : REUTERS
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए ने बृहस्पतिवार शाम एक युवती पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दो दिन में तेंदुए के हमलों में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही वन विभाग को लेकर रोष है।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुकना के तोक बजवाल गांव निवासी चंपा परगांई (18) पुत्री प्रकाश परगांई बृहस्पतिवार शाम पांच बजे घर के काम से गांव में गई थी। चंपा काफी देर बाद तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान चंपा का शव घर से 50 मीटर दूर क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पटवारी प्रकाश सैनी ने बताया कि रात आठ बजे सूचना मिली की एक युवती को तेंदुए ने मार दिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में युवती की मौत हुई है। वन विभाग की टीम भी घटनास्थल को रवाना हो गई है। इधर ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले से दो दिन में दो मौतों से ग्रामीणों में दहशत है। इधर वन विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। धारी एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विधायक काम सिंह कैड़ा ने तेंदुओं के हमलों में दो दिन में दो लोगों की मौत पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से तेंदुए को जल्द मारने को कहा है। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने को कहा है। विधायक कैड़ा ने चंपावत के डीएफओ को फोन कर वन विभाग की टीम गांव में भेजने के साथ पिंजरा लगाने को भी कहा।

बुधवार को तुषराड़ में हुई थी घटना
बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराड़ में नेहा कफल्टिया (13) को भी तेंदुआ घर के पास से उसकी मां के सामने से उठा ले गया था। दूसरे खेत से नेहा का शव बरामद हुआ था। कुकना के पूर्व प्रधान मदन नौलिया ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed