{"_id":"68fbed6fdfe7cbf68d060613","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-brick-husband-in-police-custody-haldwani-news-c-8-1-hld1044-658769-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ईंट का वार बना मौत का कारण...शक के आगे भूल गया प्यार, अब बेटी ने उठाया ये कदम; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ईंट का वार बना मौत का कारण...शक के आगे भूल गया प्यार, अब बेटी ने उठाया ये कदम; जानें पूरा मामला
Sat, 25 Oct 2025 11:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:41 AM IST
सार
मलिक का बगीचा में इंतजार हुसैन ने अपनी पत्नी शाहीन के सिर पर ईंट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान शाहीन की मौत हो गई। बेटी ने अपने पिता पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी शाहीन (52) के सिर पर ईंट से वार कर उसके पति इंतजार हुसैन (58) ने बृहस्पतिवार दोपहर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इंतजार की बेटी रूखसार ने अपने पिता पर मां की निर्मम हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंतजार ने पुलिस को बताया कि घरेलू कलह और पत्नी के अवैध संबंधों की आशंका से वह तनाव में था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर शाहीन और इंतजार हुसैन के बीच खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ और यह काफी बढ़ गया। एक साल से पत्नी के चरित्र पर शक कर रहे इंतजार आपा खो बैठा और उसने घर में रखी ईंट से शाहीन के सिर पर कई वार कर दिए। वारदात के समय इंतजार की नातिन पास ही में थी जो पूरा घटनाक्रम देखकर सहम गई।
विज्ञापन
शाहीन के सिर से खून रिसने लगा तो इंतजार वहां से भाग गया। कुछ देर में पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंची। लहूलुहान शाहीन परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। बाद में वहां से रेफर कराकर उसे नैनीताल रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उपचार के दौरान शाहीन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाना के प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इंतजार ने बताया कि विवाद खाना बनाने की बात पर हुआ था। खाना न बनने की बात सामने आने पर उसने लड़ाई की बात स्वीकारी। यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था।