{"_id":"6582afe90e84d0f87f091f2c","slug":"woman-accused-of-extorting-money-by-blackmailing-in-rudrapur-uttarakhand-hindi-news-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पहले फोन पर सुनी महिला की बात, फिर बढ़ीं नजदीकियां, अब ब्लैकमेल कर वसूल रही रकम, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पहले फोन पर सुनी महिला की बात, फिर बढ़ीं नजदीकियां, अब ब्लैकमेल कर वसूल रही रकम, जानें पूरा मामला
Wed, 20 Dec 2023 02:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:46 PM IST
सार
रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पॉश काॅलोनी में रहने वाले अधेड़ की महिला से नजदीकियां बढ़ीं और अब अधेड़ ने महिला पर ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। उसने ट्रांजिट कैंप पुलिस से मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर वसूल रही रकम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर की पॉश काॅलोनी में रहने वाले अधेड़ की महिला से नजदीकियां बढ़ीं और अब अधेड़ ने महिला पर ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। उसने ट्रांजिट कैंप पुलिस से मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन
कहा कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप निवासी महिला से हुई थी जिसके बाद उनकी मोबाइल पर बात हुई और दोस्ती के साथ नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों आपस में मिले भी थे। महिला ने कई बार उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने दे दिए थे।
विज्ञापन
अब वह लगातार रुपये मांग रही है और ब्लैकमेल कर रही है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने मौखिक शिकायत में आरोप लगाए हैं। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन