फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Witness, endurance, Jyotiraj, Nitesh and his shot Subm stake

साक्षी, धीरज, ज्योतिराज, नितेश और सुभम ने मारी बाजी

Fri, 11 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 11 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Witness, endurance, Jyotiraj, Nitesh and his shot Subm stake
musical instruments

कुविवि के डीएसबी परिसर में छात्र संघ का दो दिवसीय  टेलेंट हंट कार्यक्रम बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम दीपक रावत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी आर्या, एंकाक्षी वर्मा, नेहा गोस्वामी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में धीरज शर्मा, अक्षय प्रताप सिंह राठौर, कल्याणी कांडपाल, कवि सम्मेलन में ज्योति राज प्रसाद, नगमा परवीन, अंबिका अग्निहोत्री, सोलो डांस में नितेश कुमार, अक्षय कुमार और प्राची कांडपाल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समूह नृत्य में एसआर छात्रावास की छात्राओं ने पहला, कृष्णा व साथियों ने दूसरा व अनुभा वर्मा व साथियों ने तीसरा, गायन प्रतियोगिता में सुभम बोरा, गीतांजलि जोशी व सपना सागर जबकि जया भट्ट व गौरव मरतोलिया ने क्रमश: पहला,दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक कुसुम शर्मा, गौरव बिष्ट, डॉ. रिना सिंह, डॉ. अनिल कार्की और स्मिता बजाज थे। इससे पूर्व समारोह को कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्राक्टर डॉ. आशीष तिवारी और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पीएस बिष्ट ने संबोधित किया। संचालन भावना हल्सी, प्रिया बोरा, करन अधिकारी, धीरज पांडे व जया भट्ट ने किया।


इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष दिग्विजय मेहरा, उपाध्यक्ष मदन मोहन अधिकारी, छात्रा उपाध्यक्ष करिश्मा जोशी, सचिव जितेंद्र सिंह बंगारी, उप सचिव भूपेंद्र कुमार कोहली, कोषाध्यक्ष विनय कुमार आर्या, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान राजेश कुशवाहा व विवि प्रतिनिधि नरेंद्र, सूरज पांडे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed