फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Within 48 hours, close roads leakage: DM

48 घंटे के भीतर बंद करें सड़कों का लीकेज : डीएम 

Sun, 10 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 10 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मानसून की बारिश में कालाढूंगी रोड स्थित पीलीकोठी के पास होने वाले जलभराव, सड़कों पर पानी के लीकेज और रकसिया नाले में हो रहे निर्माण कार्यों का डीएम दीपक रावत ने विभागीय अफसरों के शनिवार को साथ निरीक्षण किया। डीएम ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय से सड़कों पर हो रहे लीकेज को 48 घंटे में बंद करने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने पिछले सप्ताह पीलीकोठी में जलभराव और सड़कों पर लीकेज पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं।

डीएम ने कहा कि कोई उपभोक्ता पेयजल कनेक्शन के लिए बिना अनुमति सड़क काटता है और इसकी वजह से सड़क पर लीकेज होता है तो उपभोक्ता का जल संयोजन तत्काल काटा जाए। उन्होंने कहा कि रकसिया नाले की सफाई के लिए दैवीय आपदा मद से धनराशि दी जाएगी। 15 करोड़ की लागत से रकसिया नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अब तक करीब तीन करोड़ की धनराशि व्यय हो चुकी है। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई टीडी कांडपाल से कहा कि नाले की सफाई का प्रस्ताव तत्काल बनाए, ताकि तबाही मचाने वाले नाले के निर्माण एवं सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा सके। 
विज्ञापन


डीएम ने दमुवाढूंगा से लोशज्ञानी तक रकसिया नाले पर सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीलीकोठी के आसपास होने वाले जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण कर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा कि ड्रेनेज सिस्टम बनाकर पानी को रकसिया नाले की तरफ  डायवर्ट र्डकिया जाए। निरीक्षण में एसडीएम पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोनिवि रणजीत सिंह रावत मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छड़ायल तल्ला में दो संस्थान सीज
डीएम ने छड़ायल तल्ला में सड़क पर अतिक्रमण कर सड़क पर बनाए जा रहे अंडरग्राउंड टैंक को मौके पर ही तुड़वा दिया। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले जयराम कम्यूनिकेशन और पैराडाईज हेयर सैलून को मौके पर ही सीज कर चाबी पुलिस सौंपी। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को निर्देश दिए कि विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत भवन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed