फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the onset of mild heat, the number of patients in the hospital increased.

Nainital News: गुलाल के साथ-साथ नैनीताल में खेली जाएगी फूलों की होली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
With the onset of mild heat, the number of patients in the hospital increased.
नैनीताल। शहर के उच्च स्तरीय होटलों में इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। बड़े होटलों में होली समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। होटलों में करीब 50 फीसदी तक बुकिंग एडवांस में हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बार होटलों में ढोलक और हारमोनियम के साथ कुमाऊंनी होली गायन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेहमानों को गुझिया, आलू के गुटके, भांग की चटनी सहित अन्य पारंपरिक पकवान परोसे जाएंगे। नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि उनके होटल में हर्बल रंगों से होली मनाई जाएगी और पारंपरिक कुमाऊंनी होली का आयोजन होगा। होटल शेरवानी हिलटॉप इन के महाप्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली मनाई जाएगी जो एक अनूठा अनुभव होगा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होली पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद हैं। वर्तमान में करीब 50 फीसदी होटलों की कमरों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed