फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the bodies of the missing trader skeleton meet sensation

लापता व्यापारी के शव के साथ कंकाल मिलने से सनसनी

Sun, 25 Dec 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 25 Dec 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
With the bodies of the missing trader skeleton meet sensation
लापता व्यापारी के शव के साथ कंकाल मिलने से सनसनी - फोटो : amar ujala

तीन दिन पहले दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने गए लापता व्यापारी का शव शनिवार को किलबरी के पास गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। व्यापारी के शव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक और कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार की रात मल्लीताल स्थित रॉयल होटल कंपाउंड निवासी व्यापारी पंकज पंत (44) पुत्र सुरेश चंद्र पंत दोस्तों के साथ एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने गया था। पार्टी के दौरान वह लघुशंका की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने उसकी काफी खोज की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात तक और शुक्रवार को दिनभर आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड के जवानों के अलावा खोजबीन में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। शुक्रवार को भी दिनभर लापता व्यापारी की खोजबीन हुई, कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस को नैनीताल किलबरी मोटर मार्ग में स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास पांच सौ मीटर गहरी खाई में व्यापारी का शव मिल गया। पुलिस द्वारा शव को निकालने के प्रयास किए ही जा रहे थे, तभी घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल में एक और कंकाल मिलने की भी सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस ने व्यापारी के शव को खाई से बाहर निकालने के साथ ही कंकाल को भी कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने व्यापारी का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि कंकाल को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

लापता व्यापारी के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि लघुशंका करते वक्त व्यापारी पहाड़ी से गिर गया होगा। शव को निकालने में दीपक रावत, सुनील वैद्य, नरेंद्र कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, अनिल बेलवाल, पवन चौधरी आदि ने भी सहयोग किया।


पांच छह माह पुराना है कंकाल

कोतवाली पुलिस के मुताबिक किलबरी रोड में शनिवार को मिला कंकाल करीब पांच से छह माह पुराना है। जानवरों द्वारा शव को खा लेने के कारण कंकाल की हड्डिया इधर-उधर बिखरी हुई थी। कंकाल में जींस, जैकेट और अन्य कपड़े भी लिपटे मिले। पुलिस को कंकाल के पास एक मोबाइल फोन भी मिला है। इस मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस कंकाल की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed