फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With her mother's dedication, Haryana's Sakshi won India's first gold medal.

Nainital News: मां के समर्पण से हरियाणा की साक्षी ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
With her mother's dedication, Haryana's Sakshi won India's first gold medal.
हल्द्वानी। पिता का साया उठने के बाद बेटी ने एशियन फेंसिंग में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर कीर्तिमान रच दिया। मां के समर्पण और संघर्ष से ही साधारण परिवार की तलवारबाज साक्षी कपूर गोल्डन गर्ल बन गईं। साक्षी का सपना ओलंपिक में भी भारत को पदक दिलाना है।
विज्ञापन

गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे एशियन कैडेट कप (अंडर-17) के दूसरे दिन शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद निवासी साक्षी कपूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी हमवतन खिलाड़ी गजल को पराजित कर लोहा मनवाया। अमर उजाला से बातचीत में साक्षी ने बताया कि का दो साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। तब परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। उसने अपने भाई के साथ जैसे-तैसे मां को संभाला। मां सुनीता कपूर प्राइवेट स्कूल में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। साक्षी का कहना था कि मां ने खेल के फील्ड में हर कदम पर मेरा साथ दिया। खेल के मैदान में आने वाली हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार किया। साक्षी कक्षा 11वीं में पढ़ती है और उनका छोटा भाई भी फेंसिंग खेलता है।
विज्ञापन


नेशनल फेंसिंग में भी जीता था गोल्ड
साक्षी का अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले वह अगस्त में गौलापार में ही हुई नेशनल फेंसिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। बतौर साक्षी मां और कोच के मार्गदर्शन से वह यहां तक पहुंची हैं। उत्तराखंड का मौसम और यहां की वादियां उन्हें बेहद पसंद है। तलवारबाज सीए भवानी देवी और फ्रांस के ओलगा उनकी रोल मॉडल हैं। साक्षी करीब पांच वर्ष से फेंसिंग खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed