फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wind of devotion in Nayana temple

Nainital News: नयना मंदिर में भक्ति तो सांस्कृतिक मंच पर लोक संस्कृति की बयार

Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wind of devotion in Nayana temple
 नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में नंदा देवी महोत्सव के दौरान पंच आरती में शामिल भक्त। फोटो
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा की ओर से आयोजित 121 वें नंदा देवी महोत्सव-2023 के तहत इन दिनों जहां नयना देवी मंदिर में भक्ति की बयार है वहीं डीएसए मैदान में कौतिक चरम पर है। यहां राम सेवक सभा व तल्लीताल गांधी मूर्ति के समक्ष बने मंचों पर लोक संस्कृति जीवंत हो रही है। कार्यक्रम में लोग गीतों पर नृत्य करने के साथ ही इसका खूब आनंद ले रहे हैं। बुधवार को मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


नयना देवी मंदिर में मंगलवार को देवी देवताओं के पूजन के साथ विधिवत मां नंदा सुनंदा का पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भजन की कीर्तन किए गए। जिससे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड व भजन में मंजू रौतेला, ममता रावत, दया बिष्ट, पारस जोशी, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, मुकुल जोशी, बृजमोहन जोशी, संतोष पांडे, शांति मेहरा, डॉ. सरस्वती खेतवाल आदि रहे।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, एसएसपी पीएन मीणा, एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने पंच आरती में भाग लिया। इधर राम सेवक सभा प्रांगण व तल्लीताल गांधी मूर्ति के समक्ष कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, छपेली, बैर भगनौल आदि लोक संस्कृति पर आधारित गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। संचालन प्रो. ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट, मुकेश जोशी नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, दिव्या साह ने किया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, मुकेश जोशी, बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, कमलेश ढौंढियाल, विमल साह, देवेंद्र लाल साह, अशोक साह, गिरीश जोशी, राजेंद्र साह, घनश्याम साह, मुकुल जोशी, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, दीप्ति बोरा, मोहित साह, हरीश राणा, डॉ,मोहित सनवाल कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधा प्रसारण भी आकर्षण
वन संरक्षक बीजू लाल ने मानव जीवन संघर्ष, हिमांशु ने हिमालय की जानकारी दी। दीपाली सह, पारस जोशी, रक्षित साह ने माता के भजन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed