{"_id":"6d7859943537f8c3e64708e4dc26975b","slug":"will-the-people-s-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व ग्राम बने नहीं तो होगा जनांदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व ग्राम बने नहीं तो होगा जनांदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिंदुखत्ता
Updated Tue, 03 Feb 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान महासभा के बाद अब भाजपा ने भी राज्य सरकार द्वारा बिंदुखत्ता को नगरपालिका बनाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपाइयों ने मामले में श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। किसानों को समर्थन देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने के लिए भाजपा भी किसानों के साथ है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा नगर एवं बिंदुखत्ता ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला ने कहा कि यदि जल्द ही क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं दिया गया तो भाजपा के बैनर तले हजारों बिदुंखत्तावासी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन को बाध्य होंगे। तय किया गया कि घर-घर जाकर हस्ताक्षण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही 11 फरवरी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में महामंत्री जगदीश पंत, संासद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, नवीन दुम्का, प्रदीप लोहनी, कुंदन चुफाल, भुपाल सिंह बोरा, किसनानंद पांडे, नंदन बोरा, हरीश मेहता, सुरेश सुयाल, भवान दसौनी, जीएस चंदोला, उमेद आर्या, कल्याण जेठा, पूरन परिहार, मनोज बसनायत, गोविंद दानू, भगवान गिरी, गोविंद मेहता, खड़क सिंह, गोविंद राम, मनोज परिहार, विमला देवी, कला जोशी, रेवती आर्या, भवान कोरंगा आदि भाजपाई थे।
विज्ञापन