फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will take Maduve to Washington and London: Rawat

मडुवे को वाशिंगटन और लंदन तक पहुंचाएंगे: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will take Maduve to Washington and London: Rawat
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी स्थित सेलाखेत के खेल मैदान में रविवार को कांग्रेस की जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पहाड़ में छोटी-छोटी सैटेलाइट मंडियां बनाई जाएंगी। किसानों के उत्पादों को दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत बड़े बाजारों में उचित दाम दिलाएंगे और पहाड़ के मडुवे को वाशिंगटन और लंदन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि नए साल की शुरूआत के साथ भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बद्री गाय की नस्ल में सुधार कर दूध का उत्पाद बढ़ाने, जड़ीबूटियों की खेती से उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने, बोनस योजना शुरू करने, युवाओं को रोजगार देने, आशाओं, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं का मानदेय दोगुना करने, महिला समूहों को 28 प्रकार के उद्योगों से जोड़ने, 21 पेंशन योजना शुरू करने के साथ ही 18 से 40 साल की युवतियों और महिलाओं को एंडरॉयड फोन खरीदने में सरकार मदद करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत निश्चित है। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी सरकार है। कहा कि उन्हें इसी क्षेत्र से पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर हर विधानसभा में तेजी से बढ़ रही है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भीमताल से कांग्रेस की जीत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मीना बिष्ट, डॉ. हरीश बिष्ट, खजान पांडे, संजीव वर्मा, जया बिष्ट, दीवान सिंह, गणेश आर्या, केडी रूवाली, प्रकाश नैनवाल, सचिन साह, सुधा आर्य, प्रताप सिंह, खष्टी राघव आदि मौजूद रहे।
‘बीस साल तक बूढ़ा नहीं होगा हरीश रावत’
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वह बीस साल तक बूढ़े नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहे हैं।
ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग
कांग्रेस की जनसभा में पहुंचे ग्रामीण कार्यक्रम के देर तक होने से ठंड में ठिठुरते नजर आए। लोगों ने कहा कि ठंड अधिक होने से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

-
कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नदारद
सेलाखेत में भले ही कांग्रेस जनसभा को सफल मान रही है लेकिन कांग्रेस के कई नेता नदारद दिखे, जिसमें भीमताल विधानसभा से दावेदारी कर रहे नेता भी शामिल थे। हालांकि कांग्रेसी पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed