फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will take decisions as per the hopes and aspirations of the students: Dhami

छात्रों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे : धामी

Mon, 29 Sep 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Will take decisions as per the hopes and aspirations of the students: Dhami
नैनीताल के पीपीजे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रतीक चिंह भेंट करते विद्याभारती के पदाध - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि नकल माफिया षडयंत्र रचकर नौजवानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। नकल माफिया को साफ कहना चाहता हूं कि उनकी दाल अब उत्तराखंड में गलने वाली नहीं है। मेरे जीते जी कोई भी गरीब माता-पिता के बेटे-बेटियों, हमारे नौजवानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं कर पाएगा। जांच के तथ्यों के आधार पर हम छात्रों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे।
विज्ञापन



रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में हाल ही में पेपर लीक प्रकरण पर पूछे सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर में नकल की जांच के प्रकरण पर एक सेंटर व एक व्यक्ति पर आरोप लगा, उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके प्रभाव से और किसी अन्य सेंटर पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा, इस पहलू की एसआईटी की ओर से सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी के पास कोई भी साक्ष्य हो, तो वह उसे एसआईटी को उपलब्ध करा सकता है जिससे नकलमाफिया भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति के बारे में सोचें तक नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिभा, योग्यता और क्षमतावान प्रतिभागी का चयन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हर पात्र को उसकी योग्यता के अनुरूप नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने से वर्ष 2025 तक 25 हजार से अधिक लोगों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी गई। ये सभी परीक्षाएं बिना नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सभी अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए कलेंडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन





मॉल रोड के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू कराएंगे

आपदा के सवाल पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष विभिन्न प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ता है। भूस्खलन, बादल फटना और अतिवृष्टि के रूप में तमाम आपदाएं आती हैं। दैवी आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन मानवजनित आपदा को रोका जा सकता है। सरकार मानवजनित आपदाओं को रोकने समेत राहत एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। नैनीताल की मॉल रोड में हो रहे भू-धंसाव पर सीएम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। बीते दिनों हल्द्वानी में हुई समीक्षा बैठक में मॉल रोड, बलियानाला समेत अन्य प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। शीघ्र ही मॉल रोड के संवेदनशील क्षेत्र और जरूरत वाले क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने थूक जिहाद, लव जिहाद, लैंड जिहाद के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि पहाड़ों में जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। देवभूमि का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। अब तक नौ हजार एकड़ से अधिक जमीन अवैध कब्जाधारियों और कथित लैंड जिहादियों से मुक्त कराई जा चुकी है। भू-कानून लाने की प्रक्रिया पहले से शुरू कर दी गई है और इसके लिए लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed