फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will strengthen Congress at booth level: Bhullar

कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे: भुल्लर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Will strengthen Congress at booth level: Bhullar
रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बूथ स्तर तक युवा कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में रैली निकाली।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश भुल्लर समेत नव निर्वाचित जिला युवा कांग्रेस नैनीताल के अध्यक्ष सुमित लोहनी, प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, जिला महासचिव करन पांडे, विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार और प्रदेश महासचिव सचिन कुमार आर्य के पहली बाररामनगर आगमन पर उनके स्वागत में शिवलालपुर चुंगी से बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर भावी रणनीति बनाई जाएगी। युवा कांग्रेस ने भर्ती घोटालों पर हमेशा आवाज उठाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की अपील करते हुए 2024 और 2027 के चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नजाकत अली, युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव एडवोकेट फैजुल हक़, पूर्व प्रदेश महासचिव ताइफ़ खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत, पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल, वासु चौधरी, सभासद तनुज दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed