फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will start construction of ISBT

शुरू होगा आईएसबीटी का निर्माण

Mon, 11 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 11 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will start construction of ISBT
आईएसबीटी ‌न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
सचिव परिवहन एवं गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपलच्याल ने रविवार को गौलापार में प्रस्तावित आईएसबीटी एवं मोेटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की चयनित भूमि का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


नपलच्याल ने कहा कि ग्रेटर हल्द्वानी गौलापार में 75 करोड़ की लागत से अंतरराज्जीय बस अड्डा और मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केन्द्र का अगस्त में शिलान्यास होगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए 2.66 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए नागार्जुन कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। बस अड्डे के निर्माण से हल्द्वानी महानगर में यातायात का दबाव कम होने से ट्रैफिक की समस्या का काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


हल्द्वानी शहर का रोडवेज, केमू के साथ ही टैक्सी स्टैंड भी गौलापार में स्थानांतरित किए जाएंगे। सचिव परिवहन ने कहा कि गौलापार में आईएसबीटी निर्माण के लिए आठ हेक्टेयर भूमि की वन विभाग से अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। अतिरिक्त आठ एकड़ भूमि में राजकीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र एवं वाहन परीक्षण केंद्र भी बनाए जाएंगे। कुल 16 एकड़ भूमि पर परिवहन विभाग के बस अड्डे और अन्य भवनों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राज्य संपत्ति विभाग के अतिथि गृहों को आधुनिकतम सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। राज्य अतिथि गृह नैनीताल के वीआईपी कॉटेज के निर्माण के लिए 55.22 लाख और क्लब के कॉटेज और डोरमैट्री पुनरुद्धार के लिए 2.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस का होगा सौंदर्यीकरण
सीएस नपलच्याल ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया। व्यवस्था अधिकारी आलोक चौहान को निर्देश दिए कि सर्किट हाउस को आदर्श अतिथि गृह बनाया जाए। भवनों के रखरखाव सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। सर्किट हाउस के लॉन और बागीचा के रखरखाव के लिए दो माली तत्काल नियुक्त करने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed