फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will provide better facilities to the devotees in Kainchi fair

Nainital News: कैंची मेले में श्रद्धालुओं को देंगे बेहतर सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Will provide better facilities to the devotees in Kainchi fair
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने मंदिर समिति और व्यापारियों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। तय हुआ कि अगले सप्ताह से शटल सेवा से भक्तों को कैंची धाम के दर्शन कराए जाएंगे। इससे जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन


कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने बाहरी लोगों की बढ़ती सक्रियता से सड़क किनारे मनमानी कर दुकानें लगाने की शिकायत की। कहा कि जाम के चलते श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने महिला पुलिस की तैनाती की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन, टैक्सी स्टैंड बनने से जाम की समस्या बन रही है। कहा कि वीआईपी दर्शन भी जाम की समस्या बनते जा रहे हैं। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि 15 जून के लिए अतिरिक्त फोर्स रहेगा। मेले के दौरान रूट डायवर्जन किया जाएगा। मंंदिर समिति के प्रदीप साह ने कहा कि मंदिर के बाहर व्यवस्था बेहतर होगी तो अंदर खुद अच्छी हो जाएगी। बैठक में चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी, ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, पवन कुमार, अखिलेश सेमवाल अक्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed