फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   will make congress a party of workers

कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की पार्टी बनाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
will make congress a party of workers
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर स्वराज आश्रम में करन माहरा का स्?
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे करन माहरा ने कहा कि वह नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं की पार्टी बनाएंगे। मेरिट के आधार पर ही पार्टी में कार्यकर्ताओं को पद दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में हुए स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य के हर गांव, वार्ड में कांग्रेस के बड़े- बड़े नेता हैं। हर कोई खुद को हरीश रावत या प्रीतम सिंह से जुड़ा मानता है लेकिन वह स्वयं को कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं मानता है। कांग्रेस को महात्मा गांधी ने सींचा है। अब कांग्रेस को नेताओं की जगह फि र से गांधीवादी सोच के कार्यकर्ताओं की पार्टी बनाना है। कांग्रेस को गणेश परिक्रमा ने बहुत नुकसान किया है। यदि कांग्रेस हारती है तो नेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। असर सिर्फ कार्यकर्ताओं पर पड़ता है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को तंज झेलने पड़ते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि कांग्रेस की हार का एक कारण खाते में दो हजार रुपये और फ्री राशन भी रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में बिजली और पानी की समस्याओं से लोग परेशान हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक की सड़कें टूटी हुई हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। ये मुद्दे उठाए जाएंगे। माहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी करता है तो इसका विरोध करना चाहिए। सभी को पता है कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि करन माहरा जब उप नेता प्रतिपक्ष थे, तब भी जनता की समस्याओं को मजबूती से सदन में रखते थे। अब युवा नेतृत्व को कमान सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। अब बूथ स्तर पर कांग्रेस को खड़ा करना है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, लचर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त हो गई है। इन समस्याओं के खिलाफ सदन से सड़क तक लड़ाई लड़नी है। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार हुई है, लेकिन 29 लाख लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। अब कांग्रेस को जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना है। इस दौरान सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, महेश शर्मा, खजान पांडे, ललित जोशी, शोभा बिष्ट, सतनाम सिंह, प्रदीप नेगी, हेमंत साहू, रोहित भट्ट आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed