फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will explore possibility to build flyover

फ्लाइओवर बनाने के लिए संभावना तलासेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will explore possibility to build flyover
हल्द्वानी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फ्लाईओवर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए लोनिवि की ओर से हायर कंसलटेंसी शहर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशने जल्द पहुंचेगी। हालांकि यह तय नहीं है कि फ्लाईओवर कहां और कितने बनेंगे। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए फ्लाईओवर की आवश्यकता बढ़ने लगी है। इसको लेकर लोनिवि कार्य कर रहा है। मामले में फ्लाईओवर निर्माण के लिए तय कंसलटेंसी फिजिबिलिटी देखने पहुंचेगी। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति मिलने पर फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए शहर में संभावनाएं तलाशने जल्द टीम पहुंचेगी। फिलहाल किसी प्रकार का चिह्नीकरण नहीं किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इस ओर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed