फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will complain to the officials of Energy Corporation to CM

सीएम से करेंगे ऊर्जा निगम के अधिकारियों की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will complain to the officials of Energy Corporation to CM
हल्द्वानी में किया जा रहा पोल शिफ्टिंग का काम। अमर उजाला
हल्द्वानी। मानपुर पश्चिम में बिजली आपूर्ति ठप होने और सब स्टेशन पर स्थानीय लोगों के प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ गया है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का कहना है कि इस मामले में उन्हें भी अफसरों ने गलत सूचना दी, जिसकी शिकायत सीएम, ऊर्जा मंत्री और एमडी से की जाएगी।
विज्ञापन

मानपुर पश्चिम में समाज कल्याण निदेशालय को जाने वाले मार्ग पर ऊर्जा निगम बिजली के पोल शिफ्ट कर रहा था, इसे लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। पार्षद का आरोप था कि पोल शिफ्टिंग के विरोध के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। लोग टीपी नगर सब स्टेशन पर धरना देने पहुंच गए। सूचना कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भी दी गई। भगत का कहना है कि कई बार पार्षद का फोन आया। इस बारे में अधिशासी अभियंता से पूछा गया तो उत्तर मिला कि एसडीओ, जेई आदि कार्य कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो कोई भी अधिकारी नहीं था। फिर अधिशासी अभियंता को सब स्टेशन पर बुलाया गया और गलत जानकारी देने को लेकर पूछा गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता का कहना था कि संबंधित अधिकारियों ने उन्हें ही यह जानकारी दी थी। मंत्री जी को सही सूचना दी थी। भगत के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना था कि ऊर्जा निगम ने दोपहर तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही थी, लेकिन जब वह पहुंच तो कुछ देर में ही आपूर्ति शुरू हो गई। अधिकारियों ने मौके पर लिखित में माफी मांगी है। यह गंभीर मामला है। अधिकारी गलत सूचना दे रहे हैं। इस प्रकरण को सीएम, ऊर्जा मंत्री और एमडी के सम्मुख रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली पोल के गूल के पास होने से सुरक्षा संबंधी खतरा था, इसलिए शिफ्ट किया जा रहा था। इसी कार्य के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। मिलीभगत जैसी कोई बात नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने वहां मौजूद होने के बारे में बताया था। यही जानकारी शहरी विकास मंत्री को दी गई थी। जब उन्होंने मुझे बुलाया तो मौके पर पहुंच गया था।
- डीडी पांगती, अधिशासी अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed