{"_id":"57c5cce84f1c1b483b2cb233","slug":"will-bid-for-power-pradrshnnhr-torn-left-covered-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" दावेदारी के लिए होगा शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारी के लिए होगा शक्ति प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों में टिकट के लिए घमासान है। दो सितंबर को लालकुआं में पर्दाफाश रैली है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी रैली की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
प्रबल दावेदार समर्थकों के साथ ‘शक्ति प्रदर्शन’ कर दावेदारी करेंगे। शक्ति प्रदर्शन से पहले ही प्रबल दावेदारों ने पूरा विधानसभा क्षेत्र होर्डिंग से पाट दिया है। होर्डिंग लगाने के लिए होड़ मची है।
विज्ञापन
लालकुआं सीट में चुनाव रोचक होगा। भाजपा और कांग्रेस में हार जीत प्रत्याशी के चेहरे पर निर्भर होगी। इसलिए दोनों ही पार्टियों से प्रबल दावेदारों की लिस्ट काफी बड़ी है।
विज्ञापन
भाजपा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत तो हरीश रावत की सरकार में पीडीएफ कोटे से कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल कांग्रेस से किस्मत आजमाने को आतुर हैं।
टिकट की दौड़ में कई प्रभावशाली और जनता में मजबूत पकड़ वाले नेता भी शामिल हैं। दो सितंबर को भाजपा की पर्दाफाश रैली लालकुआं में है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, मदन कौशिक, धन सिंह रावत और उमेश काउ कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का बम फोड़ेंगे।
रैली सुबह 11 बजे से लालकुआं फ्लाई ओवर के पास ग्राउंड में होगी। संगठन स्तर पर जोरशोर से रैली की तैयारियां चल रही हैं। प्रबल दावेदार अपनी तैयारियों में जुटे हैं। दावेदारों ने गांव, कस्बा और देहात पूरी तरह होर्डिंग से पाट दिया है।
भाजपा से पूर्व टीडीसी चेयरमैन हेमंत द्विवेदी, नवीन दुम्का, डा. मोहन बिष्ट के होर्डिंग जगह-जगह टंग गए हैं। ये सभी प्रबल दावेदार हैं। दावेदार सुबह से शाम तक गांवों में जनता के बीच पहुंच रहे हैं, ताकि रैली के दिन समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर दावेदारी को मजबूत किया जा सके। प्रत्याशी का चयन पार्टी के सर्वे पर निर्भर होगा।