फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wife's maternal uncle reached and ran away saying triple divorce

पत्नी के मायके पहुंचा और तीन तलाक कहकर भाग गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Wife's maternal uncle reached and ran away saying triple divorce
लालकुआं (नैनीताल)। बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि नैनीताल से उसके मायके आकर पति ने तीन तलाक देकर दौड़ लगा दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में महिला ने कहा कि उसका निकाह लगभग 14 साल पहले मंसूर अली निवासी अंडा मार्केट, मल्लीताल नैनीताल के साथ हुआ था। उसका 13 साल का बेटा और आठ साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि उसके पति का संबंध किसी अन्य महिला से है इस कारण वह आए दिन उसे मारता-पीटता है। प्रताड़ित करने के कारण वह लालकुआं स्थित मायके आ गई। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसका पति मंसूर बंगाली कॉलोनी लालकुआं स्थित मायके पहुंचा और उसके घर वालों की उपस्थिति में कहा कि वह उसे पसंद नहीं है। इसलिए अभी तलाक देता हूं। आरोप है कि सभी के सामने उसने तलाक-तलाक-तलाक बोला और भागकर चला गया। महिला के अनुसार उसे पति से जान-माल का खतरा बना हुआ है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed