{"_id":"65559d1950c4150a9409aeb6","slug":"widening-work-on-rampur-road-has-been-stopped-for-five-days-in-haldwani-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहिबा: आपने रामपुर रोड का निरीक्षण किया...इसके बाद भी काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहिबा: आपने रामपुर रोड का निरीक्षण किया...इसके बाद भी काम अधूरा
Thu, 16 Nov 2023 10:10 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:10 AM IST
सार
रामपुर रोड पर चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। पांच दिन से काम बंद है। डीएम के आदेश के बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे पेड़ अभी तक नहीं कटे हैं। इस कारण बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
डीएम वंदना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर रोड पर चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। पांच दिन से काम बंद है। यह हाल तब है जब डीएम वंदना ने सड़क का निरीक्षण कर ब्रिडकुल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इधर, डीएम के आदेश के बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे पेड़ अभी तक नहीं कटे हैं। इस कारण बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
दिसंबर पहले सप्ताह से कोहरा आना शुरू हो जाएगा। रामपुर रोड के फुटपाथ खोदकर छोड़ दिए गए हैं। रात में वाहन चालकों को सड़क नहीं दिखेगी। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। ब्रिडकुल के अधिकारी भी डीएम के निर्देशों की अवेहलना कर रहे हैं। सड़क के फुटपाथों को खोदकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन