{"_id":"68fe824c7badd5b6db00f133","slug":"widening-work-begins-on-nainital-bhowali-road-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-119611-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल-भवाली मार्ग पर चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल-भवाली मार्ग पर चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित नैनीताल-भवाली मार्ग में छावनी परिक्षेत्र के समीप लोनिवि की ओर से चौड़ीकरण शुरू किया जा चुका है। बता दें कि नैनीताल-भवाली मार्ग में तल्लीलाल डांठ से छावनी परिक्षेत्र होते हुए नीचे टूटा पहाड़ तक का क्षेत्र संवेदनशील है। छावनी परिषद विद्यालय व कार्यालय के समीप यह खासा संकरा है। इसके ठीक आगे तीव्र मोड़ भी है। इससे यहां अनावश्यक रूप से जाम लगने के साथ ही दुर्घटना का भय भी बना रहता है।
इधर लोनिवि के अधिकारियों की छावनी परिषद के अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद विभाग की ओर से यहां छावनी परिषद के तारा लॉज क्षेत्र से लगी पहाड़ी से छावनी परिषद कार्यालय व इससे लगे टूटा पहाड़ तक चौड़ीकरण को अमली जामा पहनाना शुरु कर दिया है।
जेसीबी व मजदूरों के माध्मय से बड़े भू-भाग में कटान किया जा चुका है। इससे मार्ग चौड़ा नजर आ रहा है। कटान के बाद मार्ग की लंबाई तीन से छह फीट तक चौड़ा होने का अनुमान है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि लगभग 46 लाख रुपये की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। इससे उक्त क्षेत्र में यातायात सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
.....