फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "Why are you angry, O Sage? What is our fault?"

Nainital News: ''''क्यों करते हो क्रोध मुनि जी क्या है दोष हमारा

Fri, 16 Oct 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
"Why are you angry, O Sage? What is our fault?"
हल्द्वानी। युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति शीशमहल की श्रीरामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। धनुष टूटने पर क्रोधित परशुराम मिथिलापुरी पहुंचे जहां लक्ष्मण के साथ उनका तीखा संवाद हुआ। लक्ष्मण परशुराम से कहते हैं ''''क्यों करते हो क्रोध मुनि जी क्या है दोष हमारा, ऐसे धनुष बहुत हम तोड़े कबहु क्रोध न कीन्हा।'''' काफी बहस के बाद परशुराम समझ जाते हैं कि राम विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद वह आशीष देकर चले जाते हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, योगेश जोशी और पार्षद निर्मला तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इधर, आदर्श ग्रामीण श्री रामलीला समिति पंचायतघर देवलचौड श्रीरामलीला मंचन के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को लक्ष्मण-सूर्पणखा नासिका छेदन का मंचन हुआ जबकि नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम के प्रांगण में आयोजित श्रीरामलीला में बृहस्पतिवार को केवट संवाद, सुमंत वापसी, दशरथ मरण और भरत विलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित जोशी, राकेश बृजवासी, अर्जुन बिष्ट और कमेटी अध्यक्ष संदीप राणा ने किया।
विज्ञापन

प्राचीन श्रीरामलीला में सीता हरण का मंचन
हल्द्वानी। प्राचीन श्रीरामलीला संचालन समिति की रामलीला में बृहस्पतिवार को दिन में सीता हरण और जटायु उद्धार की लीला का मंचन हुआ। आलोक शारदा, मनोहर केसरवानी, प्रदीप बिष्ट, हरिमोहन अरोरा, योगेश जोशी, आनंद बल्लभ भाकुनी, सतेंद्र शम्मी, त्रिलोक बनौली और ललित जोशी ने व्यास पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तो छोड़ आई लंका का राज लखन लाल तेरे लिए...
नैनीताल। तल्लीताल रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में विधायक सरिता आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां सीता वन स्त्री मिलन से लीला की शुरुआत हुई। सूर्पणखा बने अरुण कुमार के गीत मैं तो छोड़ आई लंका का राज लखन लाल तेरे लिए... को लोगों ने खूब पसंद किया। आदर्श रामलीला समिति सूखाताल की रामलीला में भी सूर्पणखा के गीत प्रभु जी हमें वर लेहो... को काफी पसंद किया गया। यहां खरदूषण वध की लीला दिखाई गई। राम सेवक सभा में सूर्पणखा नृत्य के साथ ही राम के गीत सुन सुंदरी मोरी यह बाता, अहे कुमार मोह लघु भ्राता.. गीत को सराहना मिली।शेर का डांडा में भरत कैकेई संवाद एवं राम भरत मिलाप की लीला दिखाई गई।
दशरथ के करुण संवादों ने नम कीं दर्शकों की आंखें
रामनगर। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठपड़ाव की ओर से आयोजित रामलीला में राम वनगमन का मंचन हुआ। दशरथ की भूमिका में सुमित लोहनी ने अपने शानदार अभिनय से ऐसा बांधा कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कैकेई की भूमिका में जानकी पांडे ने प्रसंग को जीवंत बना दिया।
यहां भी आयोजन
भवाली। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली में आयोजित रामलीला में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने की आज्ञा लेने से लेकर राजा दशरथ के प्राण त्यागने तक का मंचन किया गया।

गरमपानी। खैरना-गरमपानी बाजार में बृहस्पतिवार को भगवान श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। वहां अध्यक्ष आरडी जोशी, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भास्कर तिवारी, मदन मोहन सुयाल आदि थे।
गरमपानी। बेतालघाट में सीता के स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम के मध्य संवाद का मंचन लोगों को बेहद पसंद आया।
भीमताल। नौकुचियाताल, भीमताल के डांठ और तल्लीताल में भी रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों की ओर से सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed